{"_id":"608851728ebc3e8d5621db35","slug":"car-collided-with-person-sitting-on-parapit-died-on-the-spot-hamirpur-hp-news-sml368734096","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरापिट पर बैठे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरापिट पर बैठे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। ऊना-नेरचौक सुपर हाईवे के अंतर्गत पट्टा बाजार के नजदीक मंगलवार सुबह सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति सड़क किनारे पैरापिट पर बैठा हुआ था। तभी भोटा की तरफ से आ रही एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठे व्यक्ति से जा टकराई। चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 62 वर्षीय नेक लाल पुत्र बंशी लाल गांव व डाकघर पट्टा मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब घर से महज 20 मीटर दूर सड़क किनारे पैरापिट पर बैठा हुआ था। तभी भोटा से जाहू की तरफ जा रही आल्टो कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठे नेक लाल से जा टकराई।
नेक लाल इस जोरदार टक्कर के उपरांत कार के शीशे पर जा गिरा। कार उसे घसीटते हुए आगे ले गई और सड़क किनारे ट्रक से जा टकराई। इसी बीच कार का टायर भी फट गया। जब लोगों ने धमाके की आवाज सुनी तो घटनास्थल पर दौड़े। जहां पर नेक लाल को घायल अवस्था में देखकर उसे तुरंत भोटा अस्पताल ले आए। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भोरंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ सीआर चौधरी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कार चालक मौके से फरार हो गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।