फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cancer Institute's maps await approval, Public Works Department receives budget

Hamirpur (Himachal) News: कैंसर इंस्टीट्यूट के नक्शों को मंजूरी का इंतजार, लोक निर्माण विभाग को मिला बजट

Tue, 03 Jun 2025 05:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 03 Jun 2025 05:28 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने लोक निर्माण विभाग को जारी की 90 करोड़ रुपये की पहली किस्त
विज्ञापन

एफसीए की अंतिम मंजूरी बाकी, वन भूमि के अलावा निजी जमीन का अधिग्रहण भी प्रस्तावित
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर जोलसप्पड़ के द्वितीय चरण के निर्माण में प्रस्तावित स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के लिए कॉलेज प्रबंधन ने लोक निर्माण विभाग नादौन को 90 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। यह उत्तरी भारत का पहला स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट बनेगा।
इस इंस्टीटयूट के भवन का नक्शा भी अभी फाइनल होना बाकी है। लोक निर्माण ने इसका नक्शा तैयार कर लिया था लेकिन मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने इसमें कुछ बदलाव की सिफारिश की है ऐसे में अब विभाग के वास्तुकार इस नक्शे को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। फिलहाल प्रबंधन की ओर से लोक निर्माण विभाग को निर्माण के पहली किस्त जारी कर दी गई है। इस प्रोजेक्ट में भवन निर्माण की कुल लागत 142 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के द्वितीय चरण के निर्माण में प्रस्तावित इंस्टीट्यूट 15 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर निर्मित किया जाना है। यहां पर मातृ-शिशु अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज का निर्माण भी साथ ही प्रस्तावित है। 15 हेक्टेयर वन भूमि के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस अथॉरिटी से लेवल वन की मंजूरी मिल गई है, लेकिन अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है। वन विभाग के अलावा यहां पर निजी भूमि का अधिग्रहण भी भवनों के निर्माण के लिए किया जाना है। निजी भूमि अधिग्रहण के लिए भी एसडीएम नादौन जमीन के मालिकों के साथ वार्ता कर रहे हैं। हालांकि लोग भूमि देने से इनकार कर रहे हैं। प्रशासन लगातार भूमि मालिकों के साथ बैठकें कर सहमति बनाने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम चरण में बन चुके हैं अकादमिक और अस्पताल भवन
मेडिकल कॉलेज फिलहाल क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में संचालित है। वर्ष 2022 से जोलसप्पड़ में मेडिकल कॉलेज के परिसर का निर्माण किया जा रहा है। प्रथम चरण में अकादमिक और अस्पताल भवन का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। दोनों भवनों में फर्नीचर लगाया जाना बाकी है।


कोट
नक्शे को जल्द फाइनल करने के लिए लोक निर्माण विभाग से बातचीत की जाएगी। द्वितीय चरण के निर्माण के तहत विभिन्न भवनों का निर्माण शुरू करने के लिए हर औपचारिकता को पूरा किया जा रहा है।
- डॉ. रमेश भारती, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed