फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   by-election... political temperature rises in Sujanpur due to defection

Hamirpur (Himachal) News: जिप उपचुनाव... दलबदल से चढ़ा सुजानपुर में सियासी पारा

Tue, 10 Sep 2024 11:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 10 Sep 2024 11:45 AM IST
विज्ञापन
by-election... political temperature rises in Sujanpur due to defection
कांग्रेस में शामिल हुए जिप वार्ड बगेहड़ा से ताल्लुक रखने भाजपा नेता सीएम सुक्खू व विधायक कैप्टन
हमीरपुर। जिला परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर-1 बगेहड़ा के उपचुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा में उठापटक से सुजानपुर क्षेत्र में सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा ने नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से काफी पहले प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर अपने सियासी पत्ते खोल दिए हैं। वहीं, कांग्रेस ने बगेहड़ा वार्ड में भाजपा के खेमे सेंध लगाई है। बेशक कांग्रेस ने पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन सियासी मोर्चेबंदी कर भाजपा को चुनौती जरूर दी है।
विज्ञापन


जिला परिषद के इस वार्ड से कांग्रेस विधायक कैप्टन रंजीत राणा खुद सदस्य रहे हैं। ऐसे में इस चुनाव में कांग्रेस के साथ विधायक कैप्टन रंजीत राणा की प्रतिष्ठा भी दावं पर है। भाजपा के समर्थन से कैप्टन रंजीत यहां से जिला परिषद सदस्य चुने गए थे, ऐसे में अब उनके नेतृत्व कांग्रेस से किसे मैदान में उतारा जाता, यह देखना भी रोचक होगा।
विज्ञापन

बगेहड़ा वार्ड से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा है। ऐसे में इनमें किसी एक को कांग्रेस के समर्थन से चुनाव में उतारने की संभावनाओं को भी नहीं नकारा जा सकता है। कांग्रेस और भाजपा दोनों के दलों के नेताओं के लिए एक दूसरे को पार्टी में स्थापित और वर्चस्व साबित करने का यह अच्छा मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक कैप्टन रंजीत राणा अपने गृह क्षेत्र की पंचायतों वाले जिप वार्ड में अपने वर्चस्व को साबित करने का प्रयास करेंगे। वहीं यह जिप उपचुनाव भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के लिए अपनी सियासी पकड़ को साबित करने का मौका है।






नप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस को लगा है झटका

नगर परिषद सुजानपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस को सुजानपुर में झटका लग चुका है। यहां पर अध्यक्ष पद भाजपा समर्थित शकुतंला देवी, जबकि आजाद रूप में मनीष गुप्ता उपाध्यक्ष बने थे। कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के उम्मीदवार पार्षदों को हार का सामना करना पड़ा था। नप सुजानपुर के वार्ड नंबर सात में भाजपा ने महिला उम्मीदवार को टिकट देखकर मैदान में उतारा है तो दूसरी तरफ जिप बगेहड़ा वार्ड में प्रवीण ठाकुर को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।




भाजपा सुजानपुर के कोषाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड बगेहड़ा से संबंध रखने वाले भाजपा नेता इंस्पेक्टर प्यार चंद ठाकुर ने विधायक कैप्टन रंजीत सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष समर्थकों सहित कांग्रेस का दामन थाम लिया है। प्यार चंद भाजपा में महत्वपूर्ण ओहदों पर रह चुके हैं और वर्तमान में सुजानपुर भाजपा मंडल कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष हैं।

मुख्यमंत्री ने भाजपा नेता प्यार चंद व उनके समर्थकों को कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में सभी का स्वागत किया। उनके साथ रंगड़ पंचायत के प्रधान व भाजपा ग्राम केंद्र अध्यक्ष संजीव कुमार, ग्राम केंद्र अध्यक्ष सुभाष चन्द ठाकुर, भाजपा नेता कैप्टन मेहर चन्द चौहान, रिटायर्ड हेड टीचर राजिंदर कुमार, सूबेदार संजय शर्मा, भाजयुमो के विकास लोहिया, रिटायर्ड एसडीओ राज कमल, भाजपा बूथ अध्यक्ष रंजीत सिंह , एक्स प्रधान रवि कुमार, एक्स नेवी रवि चंदेल, मन की बात प्रमुख भाजपा के नेता संतोष कुमार लोहिया सहित सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed