{"_id":"5d7e6b5a8ebc3e017553a78f","slug":"bussiness-man-aggitation-hamirpur-hp-news-sml307577152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी गलोड़ के बाहर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी गलोड़ के बाहर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ में स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब व्यापार मंडल के 40 से 50 व्यापारियों ने चौकी के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। शनिवार रात्रि गलोड़ बाजार में किराये की दुकानों में चाइना मार्केट चलाने वाले एक युवा को कुछ लोगों ने एक सुनसान जगह पर संदिग्ध रूप में चहलकदमी करते हुए देखा। जब उससे पूछताछ शुरू की तो वह वहां से भागने लगा। मगर इन लोगों ने उसे पकड़ लिया। जब उसका फोन व्यापारियों ने देखा तो वह कुछ स्थानीय महिलाओं से चैटिंग कर रहा था। व्यापारी सुबह उसे पुलिस के पास लेकर आए। व्यापार मंडल के प्रधान कमल सोनी को भी इस पूरे मामले की सूचना दी गई। उक्त युवा का नाम पुलिस के पास भी पंजीकृत नहीं था। व्यापारी उग्र हो गए और मांग करने लगे की जो बाहरी व्यक्ति यहां का माहौल बिगाड़ रहे हैं उन्हें यहां नहीं रहने दो।
व्यापारी जिद पर अड़ गए कि जब तक पुलिस के सामने यह लिखित बयान नहीं दे देते तब तक वह पुलिस चौकी से नहीं हटेंगे। वहीं, चौकी में उस समय महज मुंशी ही मौजूद था। जबकि अन्य पुलिस टीम चोरी के मामले की जांच को गई थी। 15 दिन के भीतर ऐसे बाहरी व्यक्ति की दुकान बंद करने के आश्वासन के बाद व्यापारी शांत हुए। व्यापार मंडल के प्रधान कमल सोनी ने बताया कि पुलिस के सामने इन दोनों व्यापारियों से लिखित में लिया गया है। मकान मालिकों को भी इस तरह से संदिग्ध लोगों को 15 दिनों के भीतर यहां से चले जाने का अल्टीमेटम दे दिया है। पुलिस चौकी के प्रभारी विक्रम ठाकुर ने बताया कि वह चोरी के एक मामले में अन्य अधिकारियों के साथ क्षेत्र में गए थे। उन्हें इस मामले की सूचना मिली है। पुलिस ने इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।