{"_id":"612290988ebc3e7a200eb8b7","slug":"buses-were-crowded-on-rakshabandhan-local-passengers-did-not-sit-in-private-buses-hamirpur-hp-news-sml381262863","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर बसों में रही भीड़, निजी बसों में नहीं बैठाईं लोकल सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर बसों में रही भीड़, निजी बसों में नहीं बैठाईं लोकल सवारियां
विज्ञापन
राखी के पर्व पर हमीरपुर में सवारियों से भरी सरकारी बस।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। रक्षाबंधन के मौके पर रविवार को जिलाभर में बसों में खासी भीड़ रही। इस दौरान बसें सौ फीसदी सवारियों के साथ भरी हुई अपने रूटों पर गईं। कोरोना के चलते एक तरफ जहां 50 फीसदी यात्रियों को ही ले जाने के निर्देशों की अवहेलना हुई, वहीं बसों में भीड़ होने से कोरोना महामारी का भी खतरा उत्पन्न हो गया है। बस अड्डा हमीरपुर पर भी दिनभर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। यहां खासकर महिलाएं अपने गंतव्य तक जाने के लिए बसों का इंतजार करती हुई देखी गईं।
वहीं, निजी बस संचालकों ने सुबह और शाम के समय लोकल रूटों की सवारियों को बसों में नहीं बैठाया। इस कारण अणु, पक्काभरो, बड़ू आदि लोकल रूटों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। ज्योति ठाकुर, पूजा, प्रियंका, मीना देवी आदि ने बताय कि अणु के लिए निजी बस संचालकों ने नहीं बैठाया। इस कारण पैदल जाना पड़ा।
गलोड़ क्षेत्र की संपर्क सड़कों गाहली, फाहल की ओर बसों का अभाव होते हुए संगीता, मीना, रेखा, आरती, सोनिया, रूबीना, सीमा, प्रियंका आदि को काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, रविवार को निगम प्रबंधन ने अपने सभी रूट चलाए थे। 103 रूटों पर बसें गईं और इनका यात्रियों ने भी लाभ लिया। रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा का लाभ मिला। डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि रविवार को सभी रूटों पर बसें चलाई गईं। महिलाओं को निशुल्क यात्रा करवाई गई।