{"_id":"5f6a3fe98ebc3ee1db114248","slug":"building-structure-should-be-passed-within-20-days-hamirpur-hp-news-sml3459612101","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवनों के नक्शे 30 दिन के भीतर पास करना अनिवार्य : गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवनों के नक्शे 30 दिन के भीतर पास करना अनिवार्य : गौतम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन की समस्याओं को लेकर शहरी विकास विभाग के निदेशक आरके गौतम ने मंगलवार को शहर का दौरा किया। गौतम ने नगर पंचायत का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे कनिष्ठ अभियंता को 3 दिन यहां तैनात रहने के आदेश दिए। वहीं, शीघ्र ही नियमित जेई का पद भरने का भरोसा दिलाया। गौतम ने नादौन शहर में सीवरेज कार्य की भी समीक्षा की और कहा कि 25 सितंबर से पूर्व बाकी बचे कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने नगर पंचायत को निर्देश दिए कि भवनों के नक्शे 30 दिन के भीतर पास करना अनिवार्य होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शेष बचे कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के आदेश दिए और कहा कि जहां जिन घरों में शौचालय नहीं बने हैं, उन्हें पूरा किया जाए।
निदेशक ने आदेश दिया कि शहर के जिन सार्वजनिक स्थानों पर छोटी स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। उन प्रमुख स्थलों पर बड़ी लाइटें लगवाई जाएं। शहर में बनी गोशाला के रुके पड़े कार्य को भी शीघ्र पूर्ण करने का आदेश दिया। गौतम ने निर्देश दिया है कि शहर में एनएच किनारे बनी निकासी नालियों की सफाई का प्रबंध भी किया जाए। शहर के जो विकास कार्य या टेंडर प्रक्रिया रुकी पड़ी है उन्हें भी शीघ्र पूर्ण किया जाए। इस दौरान पार्षदों ने भी अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। इस दौरान उन्होंने न केवल नगर पंचायत की बैठक ली और आदर्श बने वार्ड नंबर दो नंबर का निरीक्षण भी किया। वार्ड नंबर दो के पार्षद सम्मी सोनी की ओर से करवाए गए विकास कार्यों के लिए विशेष तौर पर प्रशंसा की।