फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Big social change will come only by changing personal thinking: DC

व्यक्तिगत सोच बदलने से ही आएगा बड़ा सामाजिक परिवर्तन : डीसी

Fri, 29 Sep 2023 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि हमारे समाज में व्याप्त कुरीतियों को पूरी तरह खत्म करने के लिए हर व्यक्ति को अपनी सोच बदलने की आवश्यकता है। हालांकि, सरकार ने इन कुरीतियों को खत्म करने के लिए कड़े कानून भी बनाए हैं, लेकिन इन कानूनों के साथ-साथ आम व्यक्ति की सोच में बदलाव से ही एक बड़े सामाजिक परिवर्तन की नींव रखी जा सकती है। उपायुक्त ने वीरवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से गांव कोट में आयोजित जागरूकता शिविर की अध्यक्षता की। इसमें लोगों को एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम और कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
विज्ञापन



बैरवा ने कहा कि अगर हम सबको एक समान और एक नजर से देखेंगे तो किसी कानून की जरूरत ही नहीं पड़ेगी और हमारे संविधान निर्माताओं की ओर से की गई परिकल्पना भी साकार होगी। एसपी डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि किसी भी तरह के अत्याचार या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को देनी चाहिए। शिकायत दर्ज करवाने के लिए पुलिस थाना या चौकी आने की आवश्यकता भी नहीं है। हिमाचल पुलिस के टॉल फ्री नंबर 112 पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed