{"_id":"613baa618ebc3eb77922fb73","slug":"bdo-office-building-will-be-built-with-five-crores-vinod-hamirpur-hp-news-sml3833499107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़ से बनेगा बीडीओ कार्यालय भवन : विनोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच करोड़ से बनेगा बीडीओ कार्यालय भवन : विनोद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणीदेवी (हमीरपुर)। सुजानपुर में खंड विकास अधिकारी के नए कार्यालय भवन बनाने की स्वीकृति प्रदेश सरकार ने दी है। मंडल भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के आशीर्वाद और पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री वीरेंद्र कंवर के प्रयासों से विकास खंड सुजानपुर का अपना नया भवन बनाया जाएगा।
भवन के निर्माण के लिए करीब 5 करोड़ की राशि पंचायती राज विभाग ने स्वीकृत कर दी है। निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए प्रथम किस्त 50 लाख रुपये जारी भी कर दिए हैं। सुजानपुर के डोली में पंचायती राज विभाग के अंतर्गत आने वाली विभाग की भूमि पर यह भव्य और आलीशान विकास खंड भवन बनाया जाएगा।
नया भवन बनाने के लिए विभाग ने तमाम औपचारिकताएं पूरी करके कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण विकास विभाग हिमाचल प्रदेश संयुक्त निदेशक ने पत्राचार के माध्यम से तमाम जानकारी खंड विकास अधिकारी को भेजी है। विनोद ठाकुर ने कहा सुजानपुर में हाल ही में कार्यभार संभाले खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और पंचायती राज और ग्रामीण मंत्री विरेंद्र कंवर से मुलाकात करके यह भवन बनाने का प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन
सुजानपुर पंचायत समिति की चेयरमैन अंजना ठाकुर, वाइस चेयरमैन राजेश कुमार, पंचायत प्रधान अनिल शामा, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष और पंचायत प्रधान जगन कटोच के साथ-साथ तमाम पंचायत प्रतिनिधियों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पंचायतीराज मंत्री विरेंद्र कंवर प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया है।