फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ban on BS-4 type buses continues in Delhi

Hamirpur (Himachal) News: दिल्ली में बीएस-4 टाइप की बसों पर प्रतिबंध बरकरार

Tue, 14 Jan 2025 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 14 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर डिपो को रोजाना 75 से 80 हजार रुपये का हो रहा नुकसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। दिल्ली में प्रदूषण की समस्या के कारण बीएस-4 टाइप की वाेल्वो बसें दिल्ली नहीं भेजी जा रही हैं, जिसका खामियाजा हिमाचल पथ परिवहन निगम को भुगतना पड़ रहा है।
इस प्रतिबंध को लगे एक महीने से अधिक का समय हो गया है, जिस कारण एचआरटीसी हमीरपुर डिपो को रोजाना 75 से 80 हजार रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की समस्या के कारण नवंबर 2024 से ही बीएस-4 टाइप की वोल्वो बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। दिल्ली में केवल बीएस-6 टाइप की बसें ही जा रही हैं, जिस कारण हमीरपुर डिपो की एक बस भी वहां नहीं जा रही है।
विज्ञापन

हमीरपुर बस अड्डा से होते हुए कुल चार वोल्वो बसें दिल्ली के लिए जाती थीं। इनमें दो बसें पालमपुर डिपो, एक शिमला और एक हमीरपुर डिपो की शामिल हैं। अब मात्र एक वोल्वो बस ही बीएस-6 टाइप है, जिसे जाने की अनुमति है। यह बस शिमला डिपो की है, जिसकी समयसारिणी में भी बदलाव किया गया है। यह बस हमीरपुर डिपो से चलने बाली बस के समय पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

हमीरपुर बस अड्डा से होते हुए दिल्ली के लिए चार वोल्वो बसें जाती थीं। इनमें दो बसें पालमपुर डिपो, एक शिमला और एक हमीरपुर डिपो की है। एक महीने से अधिक समय से मात्र शिमला डिपो की एक बस ही जा रही है। इससे एचआरटीसी हमीरपुर डिपो को रोजाना 75 से 80 हजार रुपये का नुकसान हो आ रहा है।
-राजकुमार पाठक, डीएम, एचआरटीसी मंडल, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed