Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Awaiting the opportunity to learn modern automobile technology at ITI Lamblu

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई लंबलू में आधुनिक ऑटोमोबाइल तकनीक सीखने का इंतजार

Wed, 04 Nov 2026 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 04 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। आईटीआई लंबलू में मैकेनिक मोटर व्हीकल (एमएमवी) ट्रेड के प्रशिक्षुओं को आधुनिक ऑटोमोबाइल तकनीक का प्रशिक्षण देने की योजना फिलहाल इंतजार में है। आईटीआई और हुंडई मोटर इंडिया के बीच हुए समझौते के तहत शुरू होने वाले विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथि कंपनी की ओर से अभी निर्धारित नहीं की गई है।
विज्ञापन

ऐसे में प्रशिक्षुओं और अनुदेशकों को प्रशिक्षण शुरू होने का इंतजार है। इस पहल के तहत हुंडई मोटर इंडिया की ओर से संस्थान को एक वाहन उपलब्ध करवाया जाएगा, जिससे प्रशिक्षुओं को वास्तविक ऑटोमोबाइल सिस्टम पर काम करने और वाहनों की तकनीकी बारीकियां समझने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

इससे पहले कंपनी संस्थान को इंजन मॉडल, वर्कशॉप फर्नीचर, प्रोजेक्टर सहित अन्य तकनीकी उपकरण उपलब्ध करवा चुकी है। इन संसाधनों के माध्यम से प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएमवी ट्रेड के प्रशिक्षुओं के लिए छह माह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इसमें आधुनिक ऑटोमोबाइल तकनीक, इंजन सिस्टम और वर्कशॉप में होने वाले विभिन्न प्रैक्टिकल कार्यों की जानकारी दी जाएगी।

एमएमवी ट्रेड से पास आउट होने वाले विद्यार्थी अपनी इच्छानुसार इस विशेष कोर्स में प्रवेश ले सकेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तकनीकी दक्षता प्रदान करना है, ताकि वे आधुनिक वाहनों की कार्यप्रणाली समझकर रोजगार के बेहतर अवसर हासिल कर सकें।

कोट
कुछ सामान उपलब्ध हो गया है। प्रशिक्षण के लिए तिथि जल्द ही निर्धारित होगी। -राजेश कुमार, प्रधानाचार्य, आईटीआई लंबलू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article