{"_id":"6a8df9c5c66ff6dce80ad5ad","slug":"athletes-ran-against-drug-abuse-on-arun-dhumals-birthday-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-206082-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अरुण धूमल के जन्मदिन पर खिलाड़ियों ने लगाई नशे के खिलाफ दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अरुण धूमल के जन्मदिन पर खिलाड़ियों ने लगाई नशे के खिलाफ दौड़
Wed, 26 Aug 2026 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
सिंथेटिक ट्रैक अणु में आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल के जन्म दिवस पर दौड़ लगाकर नशा मुक्त हिमाचल का
नशामुक्त हिमाचल का लिया संकल्प, 51 किलो लड्डू भी बांटे
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल के 51वें जन्मदिन पर सोमवार को सिंथेटिक ट्रैक अणु हमीरपुर में खिलाड़ियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता दौड़ लगाकर हिमाचल को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं एचपीसीए सदस्य नरेंद्र अत्री की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न खेलों से जुड़े सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। सामाजिक संस्था यस हिमाचल और विभिन्न खेल संघों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने नशे से दूर रहने और युवाओं को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
खिलाड़ियों ने कहा कि नशे का बढ़ता चलन युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए चिंता का विषय है। इससे निपटने के लिए युवाओं को खेलों से जोड़ना और जागरूकता बढ़ाना जरूरी है।
विज्ञापन
जागरूकता दौड़ के दौरान खिलाड़ियों ने नशे के खिलाफ संदेश दिया और स्वयं नशे से दूर रहने के साथ परिवार व मित्रों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ सकारात्मक दिशा देने का प्रभावी माध्यम हैं।
कार्यक्रम में अरुण धूमल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में खिलाड़ियों के बीच 51 किलोग्राम लड्डू भी वितरित किए गए। खिलाड़ियों ने अरुण धूमल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।