फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anurag Thakur represented India at the IPU Assembly.

Hamirpur (Himachal) News: आईपीयू असेंबली में अनुराग ठाकुर ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

Wed, 07 Oct 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 07 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Anurag Thakur represented India at the IPU Assembly.
तंजानिया के अरूशा में 153वीं अंतर-संसदीय संघ में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल में सांसद अनुराग ठ
हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने तंजानिया के अरूशा में आयोजित 153वीं अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) असेंबली के उद्घाटन समारोह में बहुदलीय भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने किया। प्रतिनिधिमंडल में सांसद अपराजिता सारंगी, सस्मित पात्रा, संजय जायसवाल, कमलजीत सहरावत, लता वानखेड़े, बिजुली कलिता मेधी और एन.के. प्रेमचंद्रन शामिल हैं।
विज्ञापन

153वीं आईपीयू असेंबली में सुशासन, समावेशिता, जन-केंद्रित विकास और वैश्विक सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा हो रही है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इन मुद्दों पर भारत के दृष्टिकोण और अनुभव को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। असेंबली का आयोजन 5 से 9 अक्तूबर तक अरूशा में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह से इतर अनुराग सिंह ठाकुर ने सांसद डॉ. सस्मित पात्रा और एनके प्रेमचंद्रन तथा तंजानिया में भारत के उच्चायुक्त बिश्वदीप डे के साथ तंजानिया सरकार के वरिष्ठ नेतृत्व से उच्चस्तरीय द्विपक्षीय संवाद में भाग लिया।
इस दौरान सुशासन, समावेशिता, जन-केंद्रित विकास और भारत-तंजानिया सहयोग को मजबूत करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed