फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Answer sought from estate officer in case of shop demolition

Hamirpur (Himachal) News: दुकान तोड़ने के मामले में संपदा अधिकारी से मांगा जवाब

Thu, 12 Oct 2023 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में बिना पूर्व सूचना के सरकारी दुकान की दीवार तोड़ने के मामले में संस्थान प्रशासन ने संपदा अधिकारी को नोटिस भेज जारी कर उनसे एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। संस्थान प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दरअसल एनआईटी हमीरपुर में सप्ताह में पांच दिन का कार्यदिवस रहता है। शनिवार और रविवार को संस्थान में अवकाश रहता है। दो दिवसीय अवकाश की आड़ में शुक्रवार शाम को यहां संस्थान परिसर में निर्मित दुकानों के बीच एक दीवार को तोड़ दिया गया। दो दुकानों के बीच की दीवार को तोड़ कर दुकान को बड़ा बनाने का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन



दुकान तोड़ने की सूचना मिलते ही संस्थान की रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना नानोटी ने इसकी जानकारी सबसे पहले संस्थान के निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी को दी। इसके बाद संस्थान ने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन भी किया है। अब संस्थान प्रशासन ने इस मामले में संपदा अधिकारी को नोटिस भेजकर एक सप्ताह के भीतर इस मामले में जवाब मांगा है। संस्थान में क्लासरूम, लैब, हॉस्टल, सभागार, मीटिंग हॉल, कार्यालय भवन, स्टाफ के आवासीय भवन और संस्थान परिसर में निर्मित दुकानों की देखरेख की जिम्मेवारी यहां संपदा अधिकारी के अधीन रहती है। बताया जा रहा है कि इस मामले की शिकायत भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय को भी की गई है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उधर, एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी ने कहा कि दुकान की दीवार को नुकसान पहुंचाया गया है। इस बारे में संस्थान की ओर से कोई स्वीकृति नहीं दी गई थी। मामले की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि संपदा अधिकारी को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed