फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Administration tightened its grip on encroachers

Hamirpur (Himachal) News: अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

Thu, 02 May 2024 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Administration tightened its grip on encroachers
एसडीएम सुजानपुर बस अड्डा में अतिक्रमण हटवाते हुए। संवाद
सुजानपुर (हमीरपुर)। बस अड्डा सुजानपुर में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। वीरवार को औचक निरीक्षण के दौरान आधा दर्जन दुकानदारों का अतिक्रमण हटाकर सामान जब्त किया गया। साथ ही दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। अतिक्रमण हटाओ अभियान में एसडीएम सुजानपुर डॉ. रोहित शर्मा, तहसीलदार प्रवीण कुमार, कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में नगर परिषद कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाया। चौगान के साथ बस अड्डा तक प्रशासन ने चौदह दुकानदारों का सामान जब्त किया।
विज्ञापन

सभी दुकानदारों ने निकासी नालियों पर सामान सजा रखा था। एसडीएम ने सभी दुकानदारों को हिदायत देकर छोड़ा है। चेतावनी दी है कि संबंधित दुकानदार दोबारा अतिक्रमण करते पकड़े जाएंगे तो उनका सामान मौके पर जब्त कर लिया जाएगा। जब्त किए सामान पर जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, जुर्माना वसूलने के बाद ही दुकानदारों का सामान वापस किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सभी दुकानदारों से अतिक्रमण न करने का आग्रह किया गया है। नगर परिषद सुजानपुर के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि बस अड्डा पर अतिक्रमण के बारे में शिकायतें मिल रही थीं। सुबह इस बारे में दुकानदारों को चेतावनी भी दी थी लेकिन वे अतिक्रमण करने से नहीं हटे। इसलिए यह कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed