{"_id":"6998b10392762f00490dbda9","slug":"accused-caught-with-drugs-sent-to-judicial-custody-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-184293-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे
Sat, 21 Feb 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। थाना बड़सर के तहत गलोड़ में चिट्टे के साथ पकड़े आरोपियों को शुक्रवार को जेएमएफसी बड़सर मनु प्रिंजा की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को आठ दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
आरोपियों के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों का पुराना रिकाॅर्ड भी खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी अमित के खिलाफ दो मामले और रविंद्र के खिलाफ एक चोरी का मामला और दो एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हैं।
बता दें कि पुलिस थाना बड़सर के तहत पुलिस चौकी गलोड़ की टीम ने सीएचसी गलोड़ के नजदीक लहड़ा के पास नाका लगाया हुआ था। पुलिस कर्मी वाहनों के दस्तावेजों का भी निरीक्षण कर रहे थे। पुलिस ने निरीक्षण के दौरान एक पिकअप को जांच के लिए रोका।
विज्ञापन
पुलिस ने शक के आधार पर पिकअप की तलाशी ली तो उसमें पुलिस को छह ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।
आरोपियों की पहचान रविंद्र सिंह उर्फ मोनू निवासी डुगयाड़ तथा अमित कुमार उर्फ चोपड़ा निवासी डडोह के रूप में हुई है। एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की जांच जारी है।