फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A massive surge of faith at the Gugga Temple in Lahda.

Hamirpur (Himachal) News: लहड़ा के गुग्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 06 Sep 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 06 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
A massive surge of faith at the Gugga Temple in Lahda.
लहड़ा में सजा गुग्गा जी का मंदिर। संवाद
गलोड़ (हमीरपुर)। उपमंडल गलोड़ के लहड़ा स्थित गुग्गा मंदिर में शनिवार को गुग्गा नवमी के अवसर पर आयोजित मेले में हजारों श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई, जो दोपहर बाद तक जारी रही।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर गुग्गा जी के चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद लिया। गुग्गा नवमी से पहले मंदिर में आठ दिनों तक गुग्गा जी का गुणगान किया गया। गुग्गा जी के पुजारी और गुणगान मंडली ने धार्मिक आयोजन में भाग लिया।
विज्ञापन

गुग्गा जी की बरात के मंदिर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों, नरसिंगों और बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया। मंदिर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
गुग्गा नवमी के दिन मंदिर परिसर में मेले का आयोजन हुआ। मेले के चलते मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में दिनभर उत्सवी माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुग्गा नवमी पर रोट और नई फसल का अनाज चढ़ाने की वर्षों पुरानी परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालु विशेष रूप से रोट बनाकर मंदिर में चढ़ाते हैं। जो लोग किसी कारण मंदिर नहीं पहुंच पाते, वे घर से ही गुग्गा जी को रोट अर्पित करते हैं। यह परंपरा आज भी क्षेत्र में श्रद्धा के साथ निभाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed