{"_id":"5c7c1412bdec22737b7b9814","slug":"91551635474-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछुआ गति से चल रहा मुसलाना पुल का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछुआ गति से चल रहा मुसलाना पुल का निर्माण कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग बड़सर के तहत बड़सर-शाहतलाई सड़क पर मुसलाना के पास बन रहे डबल लेन पुल का निर्माण कार्य धीमी गति से चला हुआ है। लगातार बढ़ते यातायात के दबाव के बावजूद पुल के निर्माण कार्य में गति नहीं लाई जा रही है। पुल का निर्माण कार्य करीब तीन वर्ष पहले शुरू किया गया था लेकिन, अभी तक इसका आधा ही काम हो पाया है। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र माह के मेले भी शुरू होने वाले हैं। सड़क पर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है।
वर्तमान में सड़क पर पुराना पुल तंग होने के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों में प्रवेश, प्रवीण, प्रशांत, रवि, अंकुश, सचिन आदि ने विभाग से जल्द पुल के निर्माण कार्य को पूरा करवाने की मांग उठाई है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग बड़सर के सहायक अभियंता अनिल शर्मा ने कहा कि विवाद के कारण एक वर्ष तक कार्य नहीं किया जा सका है। फिर भी तय समय पर काम पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।