Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress backed Reena Devi elected as Chairperson of the Nadaun Panchayat Samiti; BJP’s Vijay elected as Vice

हमीरपुर: पंचायत समिति नादौन अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित रीना देवी निर्वाचित, भाजपा के विजय बने उपाध्यक्ष

Thu, 26 Nov 2026 05:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Nov 2026 05:47 PM IST
सार

पंचायत समिति नादौन के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित रीना देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं, जबकि उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित विजय अतुल ने कांटे के मुकाबले में एक वोट से जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
Congress backed Reena Devi elected as Chairperson of the Nadaun Panchayat Samiti; BJP’s Vijay elected as Vice
पंचायत समिति नादौन में जीत के बाद जश्न मनाते समर्थक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद पंचायत समिति नादौन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव गुरुवार को संपन्न हुए। चुनाव में दोनों प्रमुख दलों को एक-एक पद पर जीत मिली। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित रीना देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं, जबकि उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित विजय अतुल ने कांटे के मुकाबले में एक वोट से जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था। इस वर्ग से भाजपा समर्थित किसी महिला सदस्य के चुनाव मैदान में नहीं होने के चलते रीना देवी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। रीना देवी फस्टे वार्ड से पंचायत समिति सदस्य हैं। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कुल 27 पंचायत समिति सदस्यों में से भाजपा समर्थित विजय अतुल को 14 वोट मिले, जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार केवल कृष्ण कलूर को 13 मत प्राप्त हुए।  इस तरह विजय अतुल ने एक मत के अंतर से उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। वह नौहगी वार्ड से पंचायत समिति सदस्य हैं। दोनों पदों के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर खुशी जाहिर की और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। कांग्रेस की ओर से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वी चंद ने रीना देवी को बधाई देते हुए कहा कि पंचायत समिति के प्रमुख पद पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस फिर से सरकार बनाएगी।

विज्ञापन

Trending Videos

पूर्व विधायक ने भाजपा समर्थित को दी बधाई
वहीं मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने भाजपा समर्थित विजय अतुल को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यदि अध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव होता तो भाजपा समर्थित उम्मीदवार की ही जीत होती। उन्होंने आरोप लगाया कि आरक्षित वर्ग से जीती उनकी एक महिला उम्मीदवार पर दबाव बनाकर पाला बदलने के लिए मजबूर किया गया। इस तरह पंचायत समिति नादौन के दोनों प्रमुख पदों पर अलग-अलग दलों के समर्थित उम्मीदवारों की जीत के साथ चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

31 मई को घोषित हुए थे चुनाव परिणाम
पंचायत समिति नादौन के 27 वार्डों के चुनाव 31 मई को घोषित हुए थे। नतीजों के बाद भाजपा ने 17 वार्डों में जीत का दावा करते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर बहुमत होने की बात कही थी। उसके बाद भाजपा विचारधारा से जुड़े चार निर्वाचित सदस्यों को कांग्रेस अपने खेमे में लाई थी। इनमें भूंपल वार्ड से निर्वाचित पूजा कुमारी भी शामिल है। अध्यक्ष पद के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला होना अनिवार्य था। मझियार और भूंपल वार्ड इसी वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित थे। फस्टे वार्ड महिला के लिए अनारक्षित होने के बाद यहां से अन्य पिछड़ा वर्ग की रीना निर्वाचित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed