{"_id":"5bcf620dbdec221a020c4db7","slug":"91540317709-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबोह के हियोड़ गांव में तेंदुए का अवैध शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबोह के हियोड़ गांव में तेंदुए का अवैध शिकार
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। जिला हमीरपुर में तेंदुए के अवैध शिकार का मामला सामने आया है। तेंदुए की खाल, सिर, पंजे और हड्डियां मौके से गायब पाए गए। जबकि मौके पर महज तेंदुए का मांस ही पड़ा था। इससे तेंदुए के कीमती अंगों की अवैध तस्करी की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। वन विभाग ने इस बारे में पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवा दी है। वन और पुलिस विभाग दोनों इस मामले की तफ्तीश में जुट गए हैं।
तहसील भोरंज की ग्राम पंचायत चंबोह के हियोड़ गांव की घासनियों में तेंदुए का शव मिला है। तेंदुए का शव चैंथ खड्ड से एक सौ मीटर ऊपर गांव की घासनियों में पड़ा था। मंगलवार को वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने शव को देखा और वन विभाग को इसकी सूचना दी। डीएफओ हमीरपुर ने वन रक्षक ब्लाक भरेड़ी नीरज कुमार, दिलबाग सिंह, सुभाष चंद को मौके पर भेजा। डीएफओ प्रीती भंडारी ने कहा कि विभाग ने तेंदुए के बचे हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे जला दिया है। पुलिस चौकी अवाहदेवी के प्रभारी केवल सिंह ठाकुर का कहना है कि शिकायत मिली है और मामले की छानबीन की जा रही है।