फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   दो माह में उखड़ा सलौणी-गलोड़ सड़क का पैचवर्क

दो माह में उखड़ा सलौणी-गलोड़ सड़क का पैचवर्क

Mon, 01 Jan 2018 09:47 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
दो माह में उखड़ा सलौणी-गलोड़ सड़क का पैचवर्क
बदहाल सड़क - फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के तहत सलौणी से गलोड़ सड़क का पैचवर्क कार्य दो माह में ही उखड़ गया है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। हालत यह है कि सड़क में दोबारा गड्ढे बन गए हैं तथा कंकरीट बिखरी पड़ी है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं तथा जांच की मांग की है। लोक निर्माण विभाग ने दो माह पहले ठेकेदार के माध्यम से सलौणी से गलोड़ तक करीब 15 किमी. सड़क में पैचवर्क कार्य किया था, लेकिन दो माह के भीतर ही पैचवर्क की सारी बजरी उखड़ गई है तथा सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।
चालकों को इस सड़क में वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। सलौणी बाजार के पास ही गलोड़ मार्ग पर इन गड्ढों को देखा जा सकता है। विभाग ने सड़क में निकासी का प्रबंध भी नहीं किया है। स्थानीय लोगों संजीव कुमार, यशपाल, अनिल कुमार, ब्रह्मदास, अनीता देवी, लीला देवी, सुमन कुमार, संदीप, टिंकू, कांता देवी, सलोचना देवी, आशा देवी आदि का कहना है कि लोक निर्माण विभाग ने करीब दो महीने पहले ठेकेदार के माध्यम से पैचवर्क कार्य किया था, लेकिन अब यह बजरी उखड़ गई है तथा दोबारा गड्ढे बन गए हैं। उन्होंने कहा कि ठेकेदार ने सड़क मरम्मत कार्य में लापरवाही बरती है तथा जनता के पैसे का दुरुपयोग किया है। सड़क में बने गड्ढों से हादसा होने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की जांच करने तथा डंगे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अभियंता लोनिवि बड़सर संतोष कटोच का कहना है कि खराब मौसम के कारण पैचवर्क कार्य टिक नहीं पाया है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार को पैचवर्क कार्य दोबारा करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन पैचवर्क कार्य मौसम बदलने के उपरांत ही हो पाएगा। उन्होंने कहा कि बाजार के पास निकासी प्रबंध नहीं होने से समस्या अधिक बनी हुई है। इसमें पंचायत के सहयोग मिलने पर ही निकासी प्रबंध सही हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed