{"_id":"5a144f894f1c1b686a8b4bb1","slug":"91511280521-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौटा में पलटा ट्रैक्टर, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौटा में पलटा ट्रैक्टर, चालक घायल
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोटा (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत उखली के गांव गौटा में ट्रैक्टर के पलटने के कारण चालक घायल हो गया है। हादसा खेतों को जोतते समय पेश आया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। इस कारण उसकी बाजू टूट गई है। स्थानीय लोगों के सहयोग से चालक को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
उखली पंचायत के गौटा गांव में ट्रैक्टर चालक खेत जोत रहा था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एक खेत से दूसरे खेत तक ले जाने के लिए ट्रैक्टर को एक ढंाक से चढ़ाया जाना था। इस दौरान अचानक ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के पलटते ही चालक उसके नीचे आ गया। गनीमत रही कि चालक की बाजू ही ट्रेक्टर के नीचे आई। इस कारण चालक की बाजू टूट गई है। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग तुरंत एकत्रित हो गए। लोगों ने ट्रैक्टर को हटाकर चालक को बाहर निकाला। इसके बाद एक निजी गाड़ी के माध्यम से घायल को हमीरपुर पहुंचाया गया। यहां एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। उधर, पंचायत प्रधान उखली सुशील कुमार का कहना है कि खेतों की जुताई करते समय यह हादसा हुआ है। घायल चालक का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।