{"_id":"5a04615a4f1c1bee688ba302","slug":"91510236506-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइब्रेरी में पुस्तकें, रखरखाव को लाइब्रेरियन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइब्रेरी में पुस्तकें, रखरखाव को लाइब्रेरियन नहीं
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर(हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर के पुस्तकालय में पुस्तकों के रखरखाव के लिए कोई लाइब्रेरियन नहीं है। महाविद्यालय में दो साल से लाइब्रेरियन के चारों पद रिक्त हैं। बिना लाइब्रेरियन के पुस्तकों का रिकॉर्ड रखना मुश्किल है। इससे कॉलेज में छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय की सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। विद्यार्थियों ने कॉलेज में लाइब्रेरियन के रिक्त पदों को भरने की मांग की है। राजकीय महाविद्यालय बड़सर में लाइब्रेरियन के चार पद स्वीकृत हैं, लेकिन मौजूदा समय में एक भी लाइब्रेरियन नहीं है। वहीं कॉलेज में लेबोरेट्री सहायक के तीन पद रिक्त हैं। रात को सुरक्षा के लिए कॉलेज में चौकीदार भी नहीं है। वहीं कॉलेज में सफाई कर्मचारी का पद भी रिक्त होने के कारण परिसर में सफाई करवाने की दिक्कत बनी हुई है। छात्र-छात्राओं में विनोद कुमार, वर्षा कुमारी, शालू, रीता कुमारी, रीमा कुमारी, सुनीता कुमारी, राहुल कुमार, विक्की कुमार तथा प्रियंका ने कॉलेज में टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की है। कॉलेज प्राचार्य मीना सूद का कहना है कि कॉलेज में लाइब्ररियन के चारों पद रिक्त हैं। रिक्त पदों की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। कॉलेज प्रबंधन ने अपने स्तर पर रात की ड्यूटी के लिए सफाई कर्मचारी व चौकीदार की तैनाती की है।
विज्ञापन