{"_id":"59f1c5ff4f1c1b76678b77f9","slug":"91509017087-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिकेत सैनी बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिकेत सैनी बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। स्पोर्ट्स कल्चर क्रियाकलाप द्वारा कुल्लू के बजौरा में आयोजित 60वीं राज्य स्तरीय बाल लघुनाटिका प्रतियोगिता में द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के छात्रों ने युद्धबंदी लघुनाटिका प्रस्तुत की। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 विद्यालयों ने भाग लिया। द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर के छात्र अनिकेत सैनी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता घोषित किया गया। इससे पहले स्पोर्ट्स कल्चर क्रियाकलाप द्वारा ही जिला स्तर पर 14 व 15 अक्तूबर को सीनियर सेकेंडरी स्कूल टौणी देवी में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। जिसमें लघुनाटिका में द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वही बाल लोक नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय, बाल लघु नाटिका में प्रथम, कन्या समूह गान में द्वितीय तथा बाल बैंड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। एकल शास्त्रीय गायन में स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र यतिन धीमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा के छात्र अनिकेत सैनी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण चौहान ने सभी बच्चों, अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई दी है।
विज्ञापन