{"_id":"5b6c4e144f1c1b54208b7cc9","slug":"81533824532-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों की टक्कर में महिला और लड़की घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारों की टक्कर में महिला और लड़की घायल
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत भरमोटी गांव के पास दो कारों की टक्कर में महिला और लड़की घायल हो गए हैं। वहीं दूसरी कार के चालक को भी हल्की चोटें आई हैं। वीरवार सुबह करीब 9 बजे एक कार में सवार तीन लोग पालमपुर से वाया नादौन होकर परागपुर जा रहे थे। रास्ते में होशियारपुर की ओर से आ रही एक अन्य कार के साथ भरमोटी गांव के नजदीक एनएच-70 पर जोरदार टक्कर हो गई। इसमें परागपुर जा रही कार में सवार एक महिला व लड़की घायल हो गई। जबकि दूसरे कार के चालक को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन महिंद्र सिंह परमार का कहना है कि इस हादसे की पुलिस के पास कोई भी शिकायत दर्ज नहीं हुई है। शिकायत पर मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन