{"_id":"5a904d284f1c1b5e6e8b7034","slug":"71519406376-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतरीन सेवाएं देने वाले एंबुलेंस चालक किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतरीन सेवाएं देने वाले एंबुलेंस चालक किए सम्मानित
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त हमीरपुर राकेश कुमार प्रजापति ने 108 एंबुलेंस में बेहतरीन सेवाएं देने वाले चालकों का सम्मानित किया। शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में आपातकालीन सेवाओं के अंतर्गत नादौन और सुजानपुर विकास खंड में कार्य करने, एंबुलेंस के बेहतर रखरखाव और अच्छी माइलेज के लिए वाहन चालक जगत राम, श्रवण कुमार, मुलखराज और दिनेश कुमार को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उपायुक्त ने 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े सभी कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने चालकों और अन्य कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि ये कर्मचारी 24 घंटे आपातकालीन परिस्थितियों में शहर और गांव में लोगों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इस अवसर पर 108 एंबुलेंस के कार्यक्रम प्रबंधक विक्रांत गोसाईं, जिला प्रभारी पंकज शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन