{"_id":"5a2e97da4f1c1bc45b8bb617","slug":"71513002970-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी भूमि से व्यक्ति ने काट लिए आठ पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी भूमि से व्यक्ति ने काट लिए आठ पेड़
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताल(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत धरोग के अंतर्गत पड़ने वाले गांव भरठयाण के व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति की निजी भूमि से आठ पेड़ काट लिए हैं। जगजीवन पुत्र किशोरी लाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि रविवार को वह अपने परिवार सहित दियोटसिद्ध मंदिर में माथा टेकने गया था। जब वह घर वापस आया तो उसने देखा की उसकी भूमि से आठ पेड़ काट लिए गए हैं। उसे पता चला कि यह पेड़ गांव के ही व्यक्ति ने काटे हैं। जब उसने व्यक्ति से पेड़ों को काटने कारण पूछना चाहा तो उक्त व्यक्ति घर से गायब था। जगजीवन ने इसकी शिकायत पंचायत से भी की है। पंचायत प्रधान अंजना शर्मा का कहना है कि वार्ड सदस्य को मौके पर भेजा गया था। मंगलवार को पंचायत के सामने उक्त मामले का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन