{"_id":"5aae9f754f1c1b690e8b5277","slug":"61521393525-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला के जंगलों में तेंदुए के लिए नहीं पर्याप्त भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला के जंगलों में तेंदुए के लिए नहीं पर्याप्त भोजन
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला के जंगलों में तेंदुए के लिए पर्याप्त भोजन नहीं है। इस कारण तेंदुआ जंगल छोड़ कर रिहायशी क्षेत्र में कई आक्रामक घटनाओं को अंजाम दे रहा है। जिला के जंगलों में किए गए तेंदुए के सर्वे की रिपोर्ट हमीरपुर पहुंच गई है। रिपोर्ट के अनुसार तेंदुए के लिए जंगलों में पर्याप्त भोजन नहीं पाया गया है। तेंदुए की बढ़ती आक्रामक घटनाओं को लेकर वन विभाग ने जंगलों का सर्वे किया था। सर्वे के अनुसार गांवों में बढ़ती तेंदुए की दहशत का कारण जंगलों में पर्याप्त भोजन न होना है। जिसके कारण लोगों को तेंदुए दिनदहाड़े खेतों या घर के आसपास दिखाई दे रहे हैं।
तेंदुआ जंगली जानवरों पर अधिक निर्भर रहता है लेकिन जंगलों में जानवरों की संख्या कम होने से तेंदुए के भोजन के साधन कम हो गए हैं। इस संबंध में वन्य प्राणी मंडल हमीरपुर के डीएफओ कृष्ण कुमार का कहना है कि सर्वे की रिपोर्ट हमीरपुर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि सर्वे के अनुसार तेंदुए की बढ़ती घटनाओं का कारण जंगलों में तेंदुए के लिए पर्याप्त भोजन न होना है। उन्होंने कहा कि जंगलों में पर्याप्त भोजन न होने से तेंदुए गांवों की तरफ रुख कर रहे हैं।