{"_id":"5a7886ab4f1c1b805a8b8212","slug":"61517848235-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वेक्षण में देखा जाएगा बच्चों का लर्निंग लेवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वेक्षण में देखा जाएगा बच्चों का लर्निंग लेवल
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। पूरे देश में दसवीं में पढ़ने वाले बच्चों का गणित, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी तथा सामाजिक विज्ञान विषयों का नेशनल अचीवमेंट सर्वे सोमवार को हुआ। यह सर्वेक्षण कुछ चुने हुए सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए आयोजित किया जा रहा है। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर स्थित गौना के प्रभारी जगदीश कौशल ने कहा कि यह सर्वेक्षण गणित, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी तथा सामाजिक विषयों पर होगा।उन्होंने कहा कि जिला हमीरपुर के 80 सरकारी व निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। कौशल ने कहा कि सर्वेक्षण के लिए टेस्ट का आयोजन डाईट गौना के परिसर में किया गया। यह टेस्ट संस्थान के जेबीटी के प्रशिक्षु तथा बीएड कर रहे प्रशिक्षुओं ने लिया। उन्होंने ने कहा कि इस सर्वेक्षण में इस बात का आकलन किया जाएगा कि राष्ट्रीय स्तर पर हमारे बच्चों का लर्निंग लेवल कहां तक है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व प्राइमरी तथा प्रारंभिक कक्षाओं के लिए भी इस सर्वेक्षण का आयोजन हो चुका है।
विज्ञापन