फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   शिक्षा विभाग की जमीन पर बने भवनों पर चलेगा बुलडोजर

शिक्षा विभाग की जमीन पर बने भवनों पर चलेगा बुलडोजर

Thu, 18 Jan 2018 10:39 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की जमीन पर बने भवनों पर चलेगा बुलडोजर
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में शिक्षा विभाग की जमीन पर बने अवैध भवनों पर बुलडोजर चलने वाला है। उपायुक्त हमीरपुर के पास पहुंची शिकायत के बाद एसडीएम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं शिकायत मिलते ही वीरवार को एसडीएम हमीरपुर अरिंदम चौधरी, तहसीलदार मित्रेदव और नगर परिषद हमीरपुर के ईओ विनोद कुमार तीन सदस्यीय टीम ने अवैध भवनों का निरीक्षण किया। इस मौके पर पुलिस थाना हमीरपुर से पुलिस जवान भी मौके पर मौजूद रहे ताकि किसी तरह के उपद्रव से निपटा जा सके।
विज्ञापन

तीन सदस्यीय टीम ने मौके पर निरीक्षण कर पाया कि संबंधित जमीन शिक्षा विभाग के नाम है। लेकिन नगर परिषद हमीरपुर की भूमिका एक बार फिर जांच के दायरे में आ गई है। नगर परिषद ने ही शिक्षा विभाग की जमीन पर शौचालय और दुकानों का निर्माण करवाया है। जिस पर प्रशासन ने नगर परिषद और शिक्षा विभाग से भी रिकॉर्ड तलब किया है, ताकि पता चल सके कि नगर परिषद ने भवन का निर्माण करने से पहले क्या शिक्षा विभाग से अनुमति ली थी या नहीं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि रिपोर्ट प्राप्त होने के तुरंत बाद इन भवनों को गिराया जाएगा। इसके साथ ही आगामी कानूनी कार्रवाई भी होगी। चूंकि यह भूमि शामलात न होकर शिक्षा विभाग के नाम है। किस मकसद से शिक्षा विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर यहां भवन बना दिए गए। उधर, एसडीएम हमीरपुर अरिंदम चौधरी ने कहा कि शिक्षा विभाग से शिकायत प्राप्त हुई है। जिसके बाद निरीक्षण किया गया। प्रारंभिक जांच में जमीन शिक्षा विभाग के नाम निकली है। विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद शीघ्र अवैध भवनों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed