{"_id":"6a9e43b4d812c5118609b070","slug":"varun-dhawan-praises-hanuman-ansh-urges-people-to-watch-the-movie-in-theatres-calls-it-divine-2026-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हनुमान अंश: 'यह कुछ दिव्य है', वरुण धवन ने फिल्म की जमकर की तारीफ, वीडियो शेयर कर लोगों से की ये अपील","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हनुमान अंश: 'यह कुछ दिव्य है', वरुण धवन ने फिल्म की जमकर की तारीफ, वीडियो शेयर कर लोगों से की ये अपील
Mon, 07 Sep 2026 10:25 AM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:25 AM IST
सार
Varun Dhawan Praises Hanuman Ansh: फिल्म 'हनुमान अंश' इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। दर्शकों से इसकी खूब तारीफें सुनने को मिल रही हैं। अब एक्टर वरुण धवन ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है। जानिए एक्टर ने क्या कुछ कहा।
विज्ञापन
हनुमान अंश पर बोले वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
'हनुमान अंश' ने जहां एक तरफ अपनी कमाई से सबको हैरान कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ इसकी जमकर तारीफ भी हो रही है। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। जानिए अब वरुण धवन का फिल्म को लेकर क्या कहना है।
फिल्म को लेकर क्या बोले वरुण
रविवार को वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि उन्होंने अपनी मां के साथ थिएटर में जाकर ‘हनुमान अंश’ देखी। उन्होंने कहा, 'कृपया थिएटर जाएं और ‘हनुमान अंश’ देखें। मैं अभी अपनी मां के साथ यह फिल्म देखने गया था और यह एक शानदार अनुभव रहा। अपने माता-पिता को साथ लेकर जाएं, अपने दोस्तों के साथ जाएं। मैं सभी को इस फिल्म को देखने की सलाह देता हूं।'
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे यह वीडियो बनाने के लिए किसी ने नहीं कहा था और न ही किसी ने मुझे फोन किया था। मैं बस खुद यह करना चाहता था। बचपन से ही मेरा भगवान हनुमान से एक जुड़ाव रहा है, लेकिन यह फिल्म कुछ अलग ही है। यह पूरी तरह से दिल से बनाई गई फिल्म है। मैं तो इसे फिल्म भी नहीं कहूंगा, यह कुछ दिव्य है। आप थिएटर जाएं और खुद इसका अनुभव करें।'

हनुमान अंश
- फोटो : वीडियो ग्रैब
कलाकारों की भी की तारीफ
वरुण ने आगे फिल्म के निर्देशन और कलाकारों की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'शोभिनाव सत्याजी फिल्म में शानदार हैं। क्या परफॉर्मेंस है। और विशा जी, आपने जिस तरह से फिल्म का निर्देशन किया है, उसके लिए आपको सलाम। शानदार काम है। कृपया सभी लोग जाएं और यह फिल्म जरूर देखें।'

- फोटो : यूट्यूब
‘हनुमान अंश’ के बारे में
- ‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
- फिल्म में शोभिना डब्ल्यू. सत्य, विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
- फिल्म को रागिनी एस., नम्रता जी. सिंह, अनुप्रिया ए. नगर और विशाल चतुर्वेदी ने प्रोड्यूस किया है।
- फिल्म को सिनेपोलिस के जरिए पूरे भारत में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 'मिर्जापुर द मूवी' ने रविवार को काटा बवाल, 'हनुमान अंश' से मिली टक्कर; जानें कितनी हुई कुल कमाई