{"_id":"5a2fe49a4f1c1b79548c3028","slug":"51513088154-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेशभर के 40 मल्टीमीडिया केंद्रों में हमीरपुर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेशभर के 40 मल्टीमीडिया केंद्रों में हमीरपुर अव्वल
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। प्रदेशभर के 40 मल्टीमीडिया केंद्रों में से हमीरपुर केंद्र सबसे ज्यादा छात्रों की संख्या के साथ पहले स्थान पर है। प्रदेशभर में विभिन्न स्थानों पर 40 मल्टीमीडिया केंद्र चल रहे हैं। जिनमें छात्रों की संख्या हमीरपुर केंद्र से कम है। प्रदेश के कई सेंटर दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए हैं। वर्तमान समय में हमीरपुर केंद्र में 250 छात्र-छात्राएं कंप्यूटर की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। हमीरपुर का मल्टीमीडिया केंद्र राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर के भवन में चल रहा है। जहां पर दिनभर छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए आते हैं।
हमीरपुर जिला में कुल चार मल्टीमीडिया सेंटर हैं। जिनमें हमीरपुर, भरेड़ी, टौणी देवी और नादौन शामिल हैं। वर्तमान समय में हमीरपुर का केंद्र सबसे अव्वल तथा टौणी देवी केंद्र में सबसे कम छात्र हैं। हमीरपुर में चल रहे मल्टीमीडिया केंद्र में छात्रों की सुविधा के लिए स्कूल प्रबंधन विभिन्न प्रयास कर रहा है। इसके तहत छात्रों को जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाया गया है। मात्र 250 रुपये फीस के साथ छात्र केंद्र में कंप्यूटर की पढ़ाई कर सकते हैं। उधर, बाल स्कूल हमीरपुर की प्रधानाचार्य मंजू ठाकुर का कहना है कि स्कूल में चल रहा मल्टीमीडिया सेंटर छात्रों की संख्या के मामले में प्रदेशभर में पहले स्थान पर है। सेंटर में वर्तमान समय में 250 छात्र कंप्यूटर की पढ़ाई कर रहे हैं। केंद्र में छात्रों की सुविधा के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं।