{"_id":"5bccb800bdec22697e538a8e","slug":"41540143104-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला हमीरपुर की 35 फीसदी महिलाएं अनीमिया से ग्रसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला हमीरपुर की 35 फीसदी महिलाएं अनीमिया से ग्रसित
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर की 35.8 फीसदी महिलाएं अनीमिया से पीड़ित हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं इसकी ज्यादा शिकार हैं। विभाग के सर्वे के मुताबिक 15 से 45 वर्ष की महिलाओं में खून की कमी है। खून की कमी के कारण शरीर में अधिक कमजोरी और थकावट होती है। महिलाएं अगर पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए और सी लें तो वे अनीमिया से बच सकती हैं। अनीमिया से पीड़ित महिलाएं कई अन्य रोगों का भी शिकार हो जाती हैं। विभाग ने जिलाभर में कुपोषण के तहत अनीमिया रोग से पीड़ित महिलाओं की संख्या जानने के लिए एक सर्वे किया था। इसमें जिलाभर की 35.8 फीसदी महिलाओं में खूनी की कमी पाई गई। विभाग की ओर से इसके लिए पोषण अभियान सहित अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि, इस आंकड़े में कमी की जा सके।
स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्र और गांव-गांव में जाकर महिलाओं को इस बारे में जागरूक किया जा रहा है। अनीमिया से खासकर किशोरियां और गर्भवती महिलाएं ज्यादा पीड़ित हो रही हैं। अनीमिया एक गंभीर बीमारी है, जिसे सब बीमारियों की मां कहा जाता है। अनीमिया से बचने के लिए महिलाएं आयरन युक्त चीजों का सेवन करें। अंकुरित दालें, हरी पत्तेदार सब्जियां, नींबू, आंवला और अमरूद जैसे खाद्य पदार्थ खाने में शामिल करें। भोजन खाने के बाद चाय का सेवन न करें। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग हमीरपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी तिलक राज आचार्य ने कहा कि सर्वे के मुताबिक जिले की 35.8 फीसदी महिलाएं अनीमिया से पीड़ित हैं। इसके लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। आचार्य ने महिलाओं से आह्वान किया है कि वह स्वयं और अपने बच्चों को भी पौष्टिक आहार दें।