फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में सीटू ने किया प्रदर्शन

केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में सीटू ने किया प्रदर्शन

Thu, 15 Mar 2018 10:37 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में सीटू ने किया प्रदर्शन
हमीरपुर। सीटू की अखिल भारतीय कमेटी और अन्य केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर वीरवार को सैकड़ों मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय हमें जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर मजदूरों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मजदूर भारी बारिश के बावजूद गांधी चौक पर प्रदर्शन में डटे रहे। इस दौरान सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, प्रताप राणा, जोगिंद्र कुमार, रंजन शमा, भारतीय जनवादी नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष अनिल मनकोटिया और सुरेश राठौर ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा जिला में कोई उद्योग नहीं है। अधिकांश लोग विशेषकर महिलाएं मनरेगा पर आश्रित हैं। परंतु केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के लिए समय पर बजट जारी नहीं किया जाता। जिससे मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण डीजल-पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। केंद्र सरकार ने अनाज में सट्टा बाजार की नीति को भी नहीं बदला। सरकार श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी बदलाव ला रही है। सीटू ने मांग की है कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार मजदूरों का वेतन 18000 रपये मासिक किया जाए। केंद्र सरकार सरकारी उद्योगों को बेचने की नीति तुरंत वापस ले। ठेका प्रथा और आउटसोर्स प्रथा को तुरंत समाप्त किया जाए और तमाम मजदूरों एवं कर्मचारियों को उन विभागों में रेगुलर किया जाए। नई पेंशन स्कीम को तुरंत खत्म कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए। आंगनबाड़ी और मिड-डे मील वर्कर्स को भी सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। सीटू सदस्यों ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने मांगों को पूरा नहीं किया तो देशभर के करोड़ों मजदूरों की संयुक्त ट्रेड यूनियनों के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed