{"_id":"5a2fe4964f1c1b4e718b8b75","slug":"41513088150-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर दलदल में फंसे दर्जनों वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच पर दलदल में फंसे दर्जनों वाहन
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
pic
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के निकटवर्ती मानपुल एनएच पर मंगलवार को दलदल होने से दोनों ओर से आने वाले वाहन फंस गए। इस दौरान कई दोपहिया वाहन चालक स्किड होकर चोटिल भी हुए। नया पुल बन जाने के बाद भी सड़क का निर्माण कछुआ गति से चल रहा है। इस कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लगातार हो रही बरसात के कारण समस्या और भी विकराल हो चुकी है। लोगों का कहना है कि पहले तो विभाग ने नादौन की ओर पुराने पुल की पक्की सड़क पर मिट्टी व बजरी डाल कर वाहन चालकों को लगभग परेशानी में डाले रखा। अब पुल के दूसरे छोर पर होशियारपुर की ओर की सड़क के निर्माण के नाम पर मार्ग को इतना उबड़-खाबड़ बना दिया कि बारिश में यह स्पॉट और भी खराब हो गया।
सड़क पर डाली गई मिट्टी दलदल में तबदील हो गई तथा इस सड़क से आने जाने वाले भारी भरकम वाहन निर्माणाधीन सड़क पर धंस रहे हैं। मंगलवार को सबसे ज्यादा परेशानी तो उस समय हुई जब एक भारी भरकम कंटेनर उक्त स्थल पर फंस गया। जिसे बाद में जेसीबी की मदद से बड़ी मुश्किल से दलदल से बाहर निकाला गया। इसी प्रकार तेल का एक कंटेनर भी उसी जगह पर पलटने से बाल बाल बच गया तथा वह वाहन भी दलदल में धंस गया। इन दोनों भारी भरकम वाहनों को निकालने में काफी परेशानी हुई। उपमंडलाधिकारी नादौन अमित मेहरा ने कहा कि रास्ते खुलवाने के लिए संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया है।