फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   25 positive including employee of SDM office Bhoranj, two died

एसडीएम कार्यालय भोरंज के कर्मचारी समेत 25 पॉजिटिव, दो की मौत

Wed, 10 Nov 2021 08:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
25 positive including employee of SDM office Bhoranj, two died
हमीरपुर बाजार में बुधवार को उमड़ी भीड़। इससे कोरोना फैलने का खतरा बढ़ गया है। - फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। एसडीएम कार्यालय भोरंज के एक कर्मचारी सहित जिले में बुधवार को 25 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि दो महिलाओं की मौत हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि बुधवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 621 सैंपल लिए गए, जिनमें से 20 पॉजिटिव निकले। इनके अलावा आरटीपीसीआर टेस्ट में भी पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उपमंडल भोरंज की 50 साल की महिला और हमीरपुर की 80 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई है। दोनों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थीं।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय में कार्यों के लिए सैकड़ों लोग प्रतिदिन अपने काम के लिए आते हैं। प्रशासन ने दो दिन के लिए एसडीएम कार्यालय को बंद कर दिया है। पिछले दिनों भोरंज अस्पताल, खंड शिक्षा कार्यालय, आईपीएच डिवीजन, बिजली उपमंडल भोरंज, एसडीएम कार्यालय में कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने से इन कार्यालयों को बंद किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय के एक कर्मचारी ने स्वास्थ्य खराब होने पर कोरोना टेस्ट करवाया था। जिसमें एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उचित स्वच्छता और सैनिटाइजेशन के लिए दो दिन के लिए कार्यालय बंद कर दिया गया है। भोरंज के एसडीएम राकेश कुमार ने कहा कि कोरोना जांच में एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आया है। एहतियात के तौर पर एसडीएम कार्यालय को दो दिन के लिए बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed