फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सब्जी मंडियों में रिक्त पदों को भरने के लिए उठाएंगे कदम : भंडारी

सब्जी मंडियों में रिक्त पदों को भरने के लिए उठाएंगे कदम : भंडारी

Tue, 27 Nov 2018 10:57 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने मंगलवार को जिला हमीरपुर की नादौन और दोसड़का सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों और आढ़तियों को आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य की सभी सब्जी मंडियों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके साथ पुरानी सब्जी मंडियों के भवनों का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 59 सब्जी मंडियों में से 19 सब्जी मंडियां ई-नाम के साथ जुड़ चुकी हैं। सोलन सब्जी मंडी को देशभर में ई-नाम में उत्कृष्ट स्थान मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि उत्पाद का बेहतर मुनाफा मिले इसके लिए भी कारगर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंनेे कहा कि किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित करने पर विशेष बल दिया जाएगा। ताकि सब्जी उत्पादन में बढ़ोतरी के साथ किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो सके। भंडारी ने कहा कि प्रदेश की 6 जिलों की सब्जी मंडियों का निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडियों में रिक्त पदों को भरने के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा ने उनका स्वागत कर जिला कृषि मंडी उपज समिति के माध्यम से चल रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed