फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मेडिकल कालेज में प्रवेश करते एंटी रैगिंग की दिलाई जाएगी शपथ : चौहान

मेडिकल कालेज में प्रवेश करते एंटी रैगिंग की दिलाई जाएगी शपथ : चौहान

Fri, 10 Aug 2018 11:21 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में प्रवेश करते एंटी रैगिंग की दिलाई जाएगी शपथ : चौहान
हमीरपुर। डा. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज हमीरपुर में कक्षाएं आरंभ होने पर सभी छात्रों को एंटी रैगिंग की शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही एंटी रैगिंग को लेकर बुकलेट भी कॉलेज प्रबंधन की ओर से तैयार की जा रही है। जिसे प्रवेश के पहले ही दिन विद्यार्थियों में वितरित किया जाएगा। डा. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डा. अनिल चौहान ने शुक्रवार को कालेज के मीटिंग हॉल में एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि एंटी रैगिंग के लिए पूरा प्लान तैयार किया गया है। इसमें कालेज के फैक्टली की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि, कालेज में एक बेहतर माहौल विद्यार्थियों के लिए तैयार किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज में 20 अगस्त के आसपास कक्षाएं आरंभ की जाएंगी और एंटी रैगिंग और छात्रों की काउंसलिंग के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही फैक्टली मेंबर के लिए भी दो दिन का कोर्स रखा गया है। उन्होंने कहा कि कालेज में कक्षाएं आरंभ करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। इस अवसर पर एंटी रैगिंग को लेकर डा. श्रुति और डा. नरेंद्र भारद्वाज ने विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलबीर ठाकुर ने एंटी रैगिंग एक्ट के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने कहा कि एंटी रैगिंग के लिए प्रशासन की तरफ से मेडिकल कॉलेज को हरसंभव मदद और सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed