फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बढेड़ा की सड़क को पक्की करने के लिए तीन लाख स्वीकृत

बढेड़ा की सड़क को पक्की करने के लिए तीन लाख स्वीकृत

Thu, 18 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
बढेड़ा की सड़क को पक्की करने के लिए तीन लाख स्वीकृत
कांगू (हमीरपुर)। विधायक बनने के बाद उपमंडल नादौन की ग्राम पंचायत बढेड़ा में पहुंचे सुखविंद्र सिंह सुक्खू का लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर सुक्खू ने जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोगों को नादौन विधानसभा क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी न रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भले ही भाजपा की सरकार हो परंतु क्षेत्र के विकास को रुकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बढेड़ा बूथ से हमेशा ही कांग्रेस को 38 और 50 के बीच वोट मिले हैं, लेकिन इस बार लोगों ने भरपूर स्नेह दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले पंाच सालों में क्षेत्र का अथाह विकास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अगर कांगू में उपतहसील दी है तो वह कांग्रेस सरकार की देन है। धनेटा में कॉलेज कांग्रेस सरकार की देन है। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने वार्ड पंच तारो देवी की अगुवाई में लोगों द्वारा बढेड़ा गांव की सड़क को पक्का करने के लिए 3 लाख की राशि अपनी निधि से देने की घोषणा की। इस मौके पर बीडीसी चेयरमैन सुनील बिट्टू, ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, प्रधान बढेड़ा सुषमा कुमारी, सेक्टर प्रभारी रविंद्र परमार, किशन चंद, सुभाष चंद, रमेश चंद, ठाकुर दास, सुशील कुमार, सुनीता कुमारी, कमला देवी, गिरधारी लाल, योगराज, बूथ प्रभारी रवि कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed