फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   264 मतदान केंद्रों पर होगी वेब कॉस्टिंग : संदीप

264 मतदान केंद्रों पर होगी वेब कॉस्टिंग : संदीप

Thu, 02 Nov 2017 11:27 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
264 मतदान केंद्रों पर होगी वेब कॉस्टिंग : संदीप
sandeep kadam
हमीरपुर। जिला के पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 264 बूथों पर वेब कास्टिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके लिए तकनीकी विशेषज्ञ भी तैनात किए जाएंगे। उपायुक्त हमीरपुर संदीप कदम ने वीरवार को प्रेस वार्ता में कहा कि वेब कास्टिंग के लिए भोरंज में 51, सुजानपुर में 52, हमीरपुर में 46, बड़सर में 55 और नादौन विस क्षेत्र में 60 मतदान केंद्रों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि जिला में 524 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दस दस मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची में अब तक तीन लाख 80 हजार 633 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए स्वीप अभियान भी आरंभ किया गया है। दस बूथों पर महिला कर्मचारी एवं अधिकारियों को मतदान की ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो-दो मतदान केंद्रों के इस के लिए चयनित गया है। चुनावों की तिथियां घोषित होने बाद से ही आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन किया जा रहा है तथा अब तक मॉडल कोड आफ कंडक्ट के तहत तीस शिकायतें प्राप्त हुई हैं। जिनमें से 28 शिकायतों को निपटाया जा चुका है जबकि दो शिकायतें हाल ही में आई हैं। इसके साथ ही पेड न्यूज के तहत एक शिकायत पर नोटिस जारी किया जा चुका है। चुनाव घोषित होने के बाद जिला भर में आबकारी एवं काराधान विभाग द्वारा 5288 लीटर शराब भी सीज की गई है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मतदान करने के अधिकार में प्रभाव डालने के लिए कोई भी व्यक्ति धनराशि या अन्य किसी प्रकार का प्रलोभन देता है, प्राप्त करता है तो उस व्यक्ति को सजा हो सकती है। उन्होंने कहा कि चुनाव से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए कंपलेंट मॉनिटरिंग सेल में स्थापित निशुल्क दूरभाष नंबर 18001808019 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed