फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पंजीकृत सदस्य ही ले पाएगा अब राशन

पंजीकृत सदस्य ही ले पाएगा अब राशन

Thu, 10 May 2018 10:46 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
पंजीकृत सदस्य ही ले पाएगा अब राशन
चीनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। डिपुओं में अब राशन संबंधी धांधली नहीं हो पाएगी। जिले के सभी डिपो डिजिटल होने वाले हैं। सभी डिपुओं में बायोमीट्रिक मशीनें लगाई जा रही हैं। तीन माह के अंदर जिले के सभी डिपो डिजिटल हो जाएंगे। इसके बाद डिपुओं में जो परिवार सदस्य पंजीकृत होंगे, केवल वही राशन ले जा सकेंगे। परिवार सदस्यों के अलावा कोई दूसरा व्यक्ति डिपुओं से राशन नहीं ले जा सकेगा। इससे डिपुओं में राशन संबंधी होने वाली धांधली भी रुकेगी। इससे पहले परिवार सदस्यों के अलावा अन्य लोग भी राशन ले जाते थे। कई परिवार जो प्रदेश के बाहर रहते हैं, उनका राशन अन्य लोग उपयोग करते हैं। कई बार डिपो होल्डर ही किसी परिवार द्वारा राशन न लेने पर उसके हिस्से का कोटा अन्य को दे देता है, लेकिन अब बायोमीट्रिक मशीन से राशन मिलने के कारण ऐसा नहीं हो पाएगा। परिवार के पंजीकृत सदस्य का अंगूठा लगने के बाद ही राशन मिल सकेगा। जो परिवार राशन नहीं लेगा, उसकी एंट्री ऑनलाइन हो जाएगी और विभाग को पता लग जाएगा। इससे डिपुओं में पारदर्शिता बढ़ेगी। जिले में कुल 294 सस्ती राशन की दुकानें हैं। इनमें से करीब एक सौ डिपु़ओं में मशीनें लगाई जा रही हैं। शेष में भी जल्द मशीनें लगा दी जाएंगी। इस संबंध में डीएफएससी हमीरपुर नरेंद्र धीमान का कहना है कि डिपुओं को डिजिटल किया जा रहा है। इससे राशन में होने वाली धांधली नहीं होगी। केवल परिवार का पंजीकृत सदस्य ही राशन ले जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed