{"_id":"5a144f814f1c1b60678bc9b7","slug":"201511280513-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र भोरंज के अंतर्गत एक नाबालिग स्कूल जाते समय लापता हो गई है। परिवार वालों ने छात्रा की सब जगह तलाश करने के बाद भोरंज थाना में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामला छह दिन पहले का है। भौंखर पंचायत के दशमल गांव की नाबालिग 16 नबंबर को सुबह आठ बजे घर से स्कूल के लिए गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर में जमा एक कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा हर रोज दशमल चौक से लदरौर तक बस में जाती थी। छात्रा स्कूल की वर्दी पहने हुए बैग के साथ एक निजी बस में बैठी, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। छात्रा के पिता का कुछ साल पहले देहांत हो चुका है। शाम को घर न पहुंचने पर परिवार वालों ने स्कूल व रिश्तेदारों में संपर्क किया, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला।
लड़की के परिवार वालों ने उसका कोई पता न लगने पर लापता होने की रिपोर्ट 17 नवंबर को भोरंज थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस जांच दल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर में जाकर छात्रा की स्कूल में उपस्थिति व जन्म तिथि की जांच की है। स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार 16 नवंबर को छात्रा स्कूल में अनुपस्थित पाई गई है। उधर, भोरंज थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि दशमल गांव की छात्रा के स्कूल जाते समय लापता होने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस लड़की की चारों ओर खोज कर रही है। एक-दो दिन में नाबालिग की तलाश कर ली जाएगी।