{"_id":"5a01c12d4f1c1b59678ba34d","slug":"201510064429-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम की 86 बसें चुनाव ड्यूटी पर, तीन दर्जन रूट प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम की 86 बसें चुनाव ड्यूटी पर, तीन दर्जन रूट प्रभावित
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
HRTC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल परिवहन निगम डिपो हमीरपुर की 86 बसें चुनावी ड्यूटी पर होने के कारण जिलाभर के तीन दर्जन लोकल रूट प्रभावित रहे। जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक 86 बसों के चुनाव ड्यूटी पर होने के अपने गंतव्य को जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को संबंधित बूथों तक पहुंचाने के लिए निगम की बसों का प्रयोग किया गया। कर्मचारियों को बूथों तक पहुंचाने के लिए हमीरपुर डिपो की 86 बसें लगी हुई थी। मंगलवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक इन बसों के द्वारा ही कर्मचारी चुनावी ड्यूटी पर पहुंचे।
बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ रही। वहीं कई निजी बसों के भी चुनावी रैलियों में जाने के कारण समस्या और भी गंभीर बन गई। यात्रियों को निजी गाड़ियों या किराये के वाहनों में अपने गंतव्य तक जाना पड़ा। जिस कारण लोगों को अर्थिक परेशानी का सामना भी करना पड़ा। वहीं शाम पांच बजे के बाद वाले सभी रूट बहाल कर दिए गए। जिसके बाद निगम की सेवाएं सुचारू हो गई। उधर, आरएम अनूप राणा का कहना है कि चुनावी ड्यूटी पर हमीरपुर डिपो की 86 बसें लगी थी। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक तीन दर्जन लोकल रूट प्रभावित रहे।