फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बमसन में अविश्वास प्रस्ताव से पहले झटका

बमसन में अविश्वास प्रस्ताव से पहले झटका

Fri, 23 Nov 2018 11:11 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। पंचायत समिति बमसन में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मुहिम को शुरूआत में ही झटका लगा है। भाजपा समर्थित समिति सदस्य एकजुट हो गए हैं तथा कांग्रेस की रणनीति फेल हो गई है। जिससे अब वर्तमान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ही पद पर काबिज रहेंगे। पंचायत समिति बमसन में कुल 23 सदस्य हैं। जिनमें से चुनाव के बाद अध्यक्ष सुभाष चंद के लिए 14 और उपाध्यक्ष के लिए 13 सदस्यों ने समर्थन किया था।
विज्ञापन

दोनों पदों पर भाजपा समर्थित सदस्य काबिज हुए थे। ऊटपुर के सुभाष चंद को अध्यक्ष और चमनेड़ की त्रिशला देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन, कुछ दिनों से कांग्रेस समर्थित सदस्य भाजपा के कुछ सदस्यों को गुमराह कर अविश्वास प्रस्ताव के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाए हुए हैं। इनमें भाजपा समर्थित एक सदस्य ज्यादा सक्रिय थीं तथा वह कांग्रेस के सदस्यों से रणनीति बनाने में जुटी हुई थी। जिसमें लगभग 15 सदस्यों के हस्ताक्षर करवा लिए गए थे। लेकिन, शुक्रवार को इस मुहिम को झटका लगा है। भाजपा समर्थित सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मंत्रणा कर वर्तमान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को ही पद पर काबिज रखने पर चर्चा की है। बीडीसी अध्यक्ष सुभाष चंद ने बताया कि कांग्रेस समर्थित कुछ सदस्य यहां पर गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे तथा अन्य सदस्यों को भड़का रहे थे। अब सभी सदस्य एकमत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed