{"_id":"5a158e374f1c1baf678bd34a","slug":"191511362103-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करें : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करें : उपायुक्त
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
sandeep kadam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। मनरेगा के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को कारगर कदम उठाने के दिशा-निर्देश जारी हुए हैं। बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त संदीप कदम ने कहा कि हमीरपुर जिला में चुनाव आचार संहिता से पहले चल रहे कार्यों में गति प्रदान की जाए। इसके साथ ही मनरेगा के कार्य रूटीन में करने के भी निर्देश पहले से दिए गए हैं। संदीप कदम ने कहा कि हमीरपुर जिला में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए स्वयं सहायता समूहों के गठन पर भी विशेष बल दिया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियां आरंभ करने के लिए बैंकों के साथ भी जोड़ा जा रहा है ताकि महिलाएं ग्रामीण स्तर पर ही विभिन्न उत्पाद तैयार कर सकें।
उन्होंने विकास खंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी ब्लॉकों के स्वयं सहायता समूहों के गठन को निर्धारित लक्ष्यों को भी शीघ्र पूरा किया जाए। इसके साथ ही मनरेगा कार्ड धारकों की बैंकों के साथ लिंकेज को भी सुनिश्चित किया जाए इससे पहले परियोजना अधिकारी डीआरडीए संजीत ठाकुर ने ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला प्लानिंग अधिकारी संजय परमार, एआरओ अरुण चौधरी सहित सभी विकास खंडों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।