{"_id":"5a144f7a4f1c1b68678bd288","slug":"191511280506-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाफण और लढ़वीं में मनाया बाल मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाफण और लढ़वीं में मनाया बाल मेला
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू(हमीरपुर)। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी खंड भोरंज वीना कश्यप की अध्यक्षता में उखली पंचायत के फाफण और पट्टा पंचायत के लढ़वीं आंगनबाड़ी केंद्र में बाल मेले का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि समाज में सृजनात्मक परिवर्तन लाना महिलाओं का दायित्व है। इसके लिए महिलाओं को आगे आना चाहिए। वहीं, बच्चों के स्वास्थ्य और पालन-पोषण के लिए माताओं को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी ताकि बच्चा स्वस्थ रहे। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सराहनीय कार्य करके बच्चों के बौद्धिक, शारीरिक व मानसिक विकास के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि पांच साल की आयु तक के बच्चों को सभी अभिभावक आंगनबाड़ी केंद्र में भेजें। कार्यक्रम में उखली पंचायत के उपप्रधान रमन शर्मा, पंचायत प्रतिनिधि, पृथ्वी चंद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम कुमारी, राज कुमारी, अति देवी, मीना कुमारी, अनीता देवी, बिमला देवी, सुरेश बाला व अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन