फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बड़सर के अस्पतालों में लगी बायोमीट्रिक हाजिरी मशीनें

बड़सर के अस्पतालों में लगी बायोमीट्रिक हाजिरी मशीनें

Mon, 15 Jan 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बड़सर के अस्पतालों में लगी बायोमीट्रिक हाजिरी मशीनें
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल के तहत अस्पतालों में बायोमीट्रिक हाजिरी मशीनें स्थापित हो गई हैं। बायोमीट्रिक मशीनें लगने से अस्पतालों के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारी समय पर ड्यूटी पहुंच रहे हैं। अब उपमंडल के सभी अस्पतालों में फिंगर प्रिंट से हाजिरी लगाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के पारदर्शिता के लिए उठाए गए इस कदम की सराहना की है। उन्होंने दूसरे विभागों में बायोमीट्रिक मशीनें लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

बड़सर उपमंडल के सभी अस्पतालों सीएचसी बड़सर, बिझड़ी, पीएचसी भोटा, ननावां, बड़ा ग्रां, चकमोह, गारली में बायोमीट्रिक हाजिरी मशीनें लगा दी गई हैं। उपमंडल के सभी अस्पतालों में जनवरी माह से चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मचारियों की हाजिरी फिंगर प्रिंट के जरिए लगेगी। स्वास्थ्य कर्मचारी सुबह व शाम को बायोमीट्रिक मशीन में फिंगर प्रिंट से हाजिरी लगाएंगे। बायोमीट्रिक मशीनें लगने से स्वास्थ्य कर्मचारी समय पर ड्यूटी पहुंचेंगे तथा बंक भी नहीं मार सकेंगे। क्षेत्र के लोगों, विनोद कुमार, कुलदीप कुमार, संदीप कुमार, राजीव कुमार, वीरेंद्र कुमार का कहना है कि अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग के बायोमीट्रिक मशीनें लगाने के कदम से कर्मचारी समय पर ड्यूटी पहुंचेंगे। वहीं ड्यूटी से कोताही बरतने वाले कर्मचारियों पर लगाम लगेगी। बीएमओ बड़सर डॉ. एचआर कालिया का कहना है कि उपमंडल के सभी सीएचसी व पीएचसी अस्पतालों में बायोमीट्रिक मशीनें लगा दी गई हैं। इन अस्पतालों के स्वास्थ्य कर्मचारियों को सुबह व शाम फिंगर प्रिंट के जरिए हाजिरी लगानी होगी। उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. सावित्री कटवाल का कहना है कि जिला के सभी सिविल, सीएचसी व पीएचसी अस्पतालों में बायोमीट्रिक हाजिरी मशीनें लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों को बायोमीट्रिक मशीनें लगाने के उपरांत कार्यालय में रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed