फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अवैध पार्किंग पर पुलिस ने कसा शिकंजा

अवैध पार्किंग पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Mon, 11 Dec 2017 10:43 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। भोरंज बाजार में अवैध पार्किंग पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए सोमवार को 21 वाहनों के चालान किए। मोटर वाहन नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस ने इन वाहन चालकों से 3400 रुपये जुर्माना भी वसूला। इसके साथ ही उपमंडल में अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टरों को पकड़ा है, जिनसे पुलिस ने 9200 रुपये जुर्माना वसूला है। पुलिस की इस कार्रवाई की उपमंडल में जमकर प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन

उपमंडल के रहने वाले अशोक ठाकुर, प्रदीप शर्मा, प्रशोत्तम लाल, विनय शर्मा और अक्षय पठानिया ने कहा कि बस्सी और भोरंज में पिछले कई दिनों से यातायात जाम की समस्या से लोगों को परेशानी हो रही थी। खरीदारी करने आने वाले अधिकतर लोग दुकान के बाहर सड़क किनारे ही अपने वाहनों को खड़ा कर देते हैं। वाहनों को हटाने की मांग पर गाली गलौज और अभद्र व्यवहार पर उतारू हो जाते हैं। लोगों ने बताया कि कुछेक स्थानीय दुकानदार भी अपनी दुकानों के बाहर वाहन खड़े करते हैं। जिससे सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि सोमवार को अवैध पार्किंग करने पर जैसे ही पुलिस ने चालान काटने शुरू किए तो कइयों ने अपने वाहन सड़क से हटा लिए। लोगों ने पुलिस से इस मुहिम को लगातार जारी रखने की मांग की है ताकि लोगों की दिक्कतें दूर हों। उधर, एसएचओ भोरंज मुकेश कुमार ने कहा कि सोमवार को पुलिस ने बस्सी और भोरंज में सड़क किनारे खड़े किए 21 वाहनों के चालान काटे। इसके अलावा अवैध खनन करने पर दो ट्रैक्टरों के चालान भी काटे गए हैं। उन्होंने दुकानदारों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed