फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   वायदों को पूरा करने में नाकाम रही जयराम सरकार : नरेश

वायदों को पूरा करने में नाकाम रही जयराम सरकार : नरेश

Sat, 05 Jan 2019 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार अपने चुनावी वायदों को एक साल में पूरा करने में नाकाम रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार, हत्याएं, दुष्कर्म के मामलों में आए दिन इजाफा हो रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। अफसरशाही प्रदेश सरकार पर हावी है। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चिकित्सकों के दर्जनों पद खाली होने के चलते मरीजों को टांडा और आईजीएमसी रेफर किया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं को बुरा हाल होने से जनता परेशान है। धर्मशाला में सरकार के एक साल के जश्न के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल अपने मन की बात सुनाकर गए हैं। प्रधानमंत्री ने प्रदेश को कोई बड़ी सौगात नहीं दी।
विज्ञापन

शनिवार को लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सीमेंट की फैक्ट्रियां प्रदेश के प्राकृतिक स्रोतों का दोहन कर रही हैं। सीमेंट के कारखाने लगने से प्रदेश में जहां प्रदूषण फैल रहा है, वहीं सीमेंट फैक्ट्रियों की मशीनरी और माल ढोने के लिए लगे वाहन प्रदेश की सड़कों का भी उपयोग कर रहे हैं। हिमाचल के बाहरी राज्यों में सीमेंट सस्ता मिल रहा है और हिमाचल में सीमेंट का उद्योग लगने के बावजूद सीमेंट महंगा मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार से मांग करती है कि सरकार सीमेंट की कंपनियों से बात करके प्रदेश में सीमेंट के दाम कम करे। नहीं तो मजबूरन कांग्रेस पार्टी को प्रदेश सरकार और सीमेंट कंपनियों के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ेगा। सीमेंट की एक बोरी का कुल खर्च पैकिंग के बाद 70 रुपये पड़ता है और यही सीमेंट की बोरी प्रदेश वासियों को 350 के पार मिलती है। जिससे पता चलता है कि सीमेंट की कंपनियां कितना मुनाफा कमा रही हैं। इस मौके पर एआईसीसी के सदस्य सुनील शर्मा बिट्टू, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सोशल मीडिया प्रभारी विवेक कटोच, ब्लॉक हमीरपुर अध्यक्ष सुनील कुमार, शहरी अध्यक्ष मनोज शर्मा, सुजानपुर विस क्षेत्र के पर्यवेक्षक सुमन भारती, हमीरपुर सोशल मीडिया प्रभारी अनिल श्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed