फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सुजानपुर में कूड़ा कचरा ट्रीटमेंट प्लांट के लिए चार साइट चयनित

सुजानपुर में कूड़ा कचरा ट्रीटमेंट प्लांट के लिए चार साइट चयनित

Thu, 10 May 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर में कूड़ा ट्रीटमेंट प्लांट को चार साइट चयनित
विज्ञापन

नगर परिषद को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश : एसडीएम
अमर उजाला ब्यूरो
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर ने कूड़ा कचरा ट्रीटमेंट प्लांट के लिए चार साइट चयनित की हैं। इसमें धार बगेहड़ा, महलड़ू, बल्ला राठियां और खरखाल गांव के क्षेत्र शामिल हैं। एसडीएम सुजानपुर वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि इसकी विस्तृत रिपोर्ट एवं लोगों की ओर से उठाई गई आपत्तियां राष्ट्रीय हरित अधिकरण दिल्ली के समक्ष 16 मई को प्रस्तुत की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अभी तक विभाग और प्रशासन द्वारा इन जगहों पर कूड़ा निष्पादन नहीं किया जा रहा है, इन साइट का चयन राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेशानुसार किया गया है। वीरेंद्र ने कहा कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण नई दिल्ली द्वारा पूनम गहलोट बनाम सरकार हिमाचल प्रदेश और अन्य मामले में पारित आदेश 26 अप्रैल 2017 को यह कहा गया है कि नगर परिषद सुजानपुर टीहरा द्वारा कूड़ा कर्कट निष्पादन के लिए प्रयोग लाई जा रही वर्तमान जगह रिहायणी खड्ड को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। इस जगह से कूड़ा हटाकर इसका निष्पादन सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 के तहत किया जाए और म्यूनिसिपल सोलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट के लिए नई जगह चयनित की जाए। उन्होंने कहा कि आदेशों का पालन करते हुए चार साइट का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर शहर में साफ सफाई के लिए नगर परिषद को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed