फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   भालत में सांड के हमले से टूटी व्यक्ति की टांग

भालत में सांड के हमले से टूटी व्यक्ति की टांग

Tue, 21 Nov 2017 10:41 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल की ग्यारह ग्रां पंचायत के गांव भालत में सांड के हमले से एक व्यक्ति की टांग टूट गई है। घायल व्यक्ति हमीरपुर के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। चौकस राम पुत्र बद्रीनाथ गांव भालत असम राइफल में कार्यरत है। इन दिनों वह छुट्टी पर गांव आया हुआ है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने खेतों में काम कर रहा था। तभी उनके खेतों में सांड आ पहुंचा। चौकस राम सांड को हटाने लगा। तभी संड अचानक उसकी ओर दौड़ा। सांड को अपनी ओर आता देख चौकस राम भी भागने लगा। सांड के हमले के कारण उसका पांव गड्ढे में फंस गया। जिससे उसकी टांग टूट गई। खेतों में काम कर रहे लोगों ने सांड को वहां से भगा दिया। व्यक्ति के परिजन उसे उपचार के लिए बड़सर अस्पताल ले गए। जहां से उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चौकस राम का हमीरपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। लावारिस पशुओं के आंतक से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। बड़सर क्षेत्र में सांड एक दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन व पंचायतें मूकदर्शक बनी हुई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से लावारिस पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है। ग्यारह ग्रां पंचायत के उपप्रधान रमेश चंद शर्मा का कहना है कि सांड के हमले से भालत गांव के चौकस राम की टांग में फ्रैक्चर आ गया है। उनका हमीरपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed